‘मैं सुपरह्यूमन नहीं हूं.. 24 घंटे ड्यूटी नहीं कर सकता

Jeet
By -
0

 

‘मैं सुपरह्यूमन नहीं हूं… 24 घंटे ड्यूटी नहीं कर सकता’ — सिपाही ने WhatsApp ग्रुप में भेजा इस्तीफा



वाराणसी। उत्तर प्रदेश पुलिस में ड्यूटी के लंबे घंटों और बढ़ते वर्कलोड को लेकर एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। वाराणसी के रामनगर थाने में तैनात 22 वर्षीय सिपाही ने पुलिस की कार्यप्रणाली और लगातार ड्यूटी से परेशान होकर थाने के WhatsApp ग्रुप में सीधे पुलिस कमिश्नर के नाम अपना इस्तीफा भेज दिया।


सिपाही ने अपने संदेश में लिखा कि वह 24 घंटे और सातों दिन लगातार ड्यूटी करने में सक्षम नहीं है। उसने खुद को ‘सुपरह्यूमन’ न बताते हुए कहा कि इंसान होने के नाते उसे भी आराम और निजी जीवन के लिए समय चाहिए।

सिपाही का यह संदेश WhatsApp ग्रुप में सामने आते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। मामला अधिकारियों के संज्ञान में पहुंचा तो उन्होंने तत्काल सिपाही से संपर्क किया और उसकी समस्याओं को समझने का प्रयास किया।

बताया जा रहा है कि सिपाही ने लगातार काम के दबाव और ड्यूटी के घंटों को लेकर अपनी परेशानी अधिकारियों के सामने रखी है। घटना ने एक बार फिर पुलिसकर्मियों के वर्कलोड, ड्यूटी के लंबे घंटे और मानसिक दबाव जैसे मुद्दों को चर्चा में ला दिया है।

अधिकारियों का कहना है कि मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है और सिपाही की समस्या को समझकर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। फिलहाल, सिपाही द्वारा WhatsApp ग्रुप में भेजे गए इस्तीफे को लेकर विभाग में चर्चा तेज है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)