देवा शरीफ दर्शन को जा रही ईको गाड़ी पलटी, कई घायल, दो की हालत गंभीर
बस्ती/कप्तानगंज।
आज दिनांक 18 जनवरी 2026 को सुबह करीब 8:15 बजे देवा शरीफ दर्शन के लिए जा रही एक ईको कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। वाहन संख्या UP 58 R 2902 पिकौरा कट से पहले अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे उसमें सवार कई लोग घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वाहन चालक हाफिज उस्मान गनी पुत्र फैजुद्दीन (35 वर्ष) निवासी नौरो, थाना बखिरा, जनपद संत कबीर नगर, ईको वाहन से देवा शरीफ दर्शन हेतु यात्रियों को लेकर जा रहे थे। गाड़ी में सवार घायलों में राजकुमार पुत्र गणपति (48 वर्ष) निवासी भटहट बाजार, थाना गुलरिया, जनपद गोरखपुर, हाजी फैजुद्दीन पुत्र शाह मोहम्मद (65 वर्ष), शकील अहमद पुत्र सफी मोहम्मद (35 वर्ष), उम्मे कुलसुम पुत्री उस्मान गनी (12 वर्ष), मोहम्मद इदरीश पुत्र शरीफ (35 वर्ष) तथा सलमा खातून पत्नी मोहम्मद शरीफ (30 वर्ष) शामिल हैं।
दुर्घटना में हाजी उस्मान गनी एवं उम्मे कुलसुम को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज से जिला अस्पताल बस्ती के लिए रेफर कर दिया गया। अन्य घायलों का उपचार सीएचसी कप्तानगंज में किया गया।
बताया गया कि अत्यधिक कोहरे के कारण आगे चल रहे ट्रक UP 53 ET 2768 से वाहन की टक्कर हो गई, जिससे ईको का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही हाइवे देवदूत की उपाधि प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार श्री प्रमोद ओझा मौके पर पहुंच गए। उनके मानवीय व हृदय स्पर्शी प्रयासों से आम जनता और पुलिस बल के सहयोग से सभी घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
मौके पर घायलों के परिजन मौजूद हैं। पुलिस के अनुसार शांति व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है तथा यातायात सुचारू रूप से संचालित हो रहा है।





Post a Comment
0Comments