आज भारत ने अपना सबसे बड़ा रत्न खो दिया...,' रतन टाटा के निधन से देशभर में शोक की लहर, लोगों ने नम आंखों से कहा अलविदा!
9 अक्टूबर, बुधवार को देश के दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा का निधन हो गया। वह 86 साल के थे। बीते कुछ दिनों से उनकी तबीयत खराब थी। उनके निधन की खबर के बाद से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। इस हैशटैग के साथ आम जन से लेकर दुनियाभर के राजनेता, उद्योगपति और सेलिब्रिटीज नम आंखों के साथ 'भारत के रत्न' को अंतिम विदाई दे रहे हैं।
बता दें, 'टाटा ग्रुप' ने बुधवार को ट्वीट किया, "हम रतन नवल टाटा को गहरी क्षति के साथ विदाई दे रहे हैं, वे वास्तव में एक असाधारण व्यक्ति थे, जिनके अतुलनीय योगदान ने न केवल टाटा समूह को बल्कि हमारे राष्ट्र के ढांचे को भी आकार दिया है....
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रतन टाटा के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने कहा, “श्री रतन टाटा जी एक दूरदर्शी कारोबारी नेता, एक दयालु आत्मा और एक असाधारण इंसान थे। उन्होंने भारत के सबसे पुराने और सबसे प्रतिष्ठित व्यापारिक घरानों में से एक को स्थिर नेतृत्व प्रदान किया। साथ ही, उनका योगदान बोर्डरूम से कहीं आगे तक गया। उन्होंने अपनी विनम्रता, दयालुता और हमारे समाज को बेहतर बनाने के लिए एक अटूट प्रतिबद्धता के कारण कई लोगों के बीच अपनी जगह बनाई।”
राजनाथ सिंह ने जताया दुख – रतन टाटा के निधन पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दुख जताया है। उन्होंने X पर पोस्ट कर कहा, “श्री रतन टाटा के निधन से दुखी हूं। वे भारतीय उद्योग जगत के एक ऐसे दिग्गज थे जिन्हें हमारी अर्थव्यवस्था, व्यापार और उद्योग में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए जाना जाता है। उनके परिवार, मित्रों और प्रशंसकों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।”

.jpeg)
.jpeg)
Post a Comment
0Comments